Monday, October 19th, 2026

मूंदी ठाणे में लव जि‍हाद का पहला मामला दर्ज

खंडवा
 करीब एक साल से युवती को धर्म परिवर्तन कर निकाह के लिए परेशान कर रहे युवक के विरुद्ध पुलिस ने हाल ही में संसद में पारित धार्मिक स्वतंत्रता विधेयक अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया है। जिले में लव जिहाद का यह पहला मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के आनलाइन साफ्टवेयर में नए कानून की धाराएं दर्ज नहीं होने से एफआइआर कायम करने के लिए पुलिस अधीक्षक को भोपाल चर्चा करना पड़ी।

जिले में मूंदी थाना अंतर्गत ग्राम जामकोटा में स्कूली छात्रा को लंबे समय से गांव का ही सलमान पुत्र रसीद खान परेशान कर रहा था। पीड़िता का आरोप है कि सलमान निकाह के लिए धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा था। ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी देता था। इस बात से युवती के स्वजन भी परेशान थे। इसके चलते उन्होंने एक साल पहले युवती को अपने मामा के यहां दूसरे गांव भेज दिया था। इसके बाद भी युवक के नहीं मानने पर उसके विरुद्ध युवती की शिकायत पर मूंदी पुलिस ने अपराध दर्ज किया है।

 

#लव जि‍हाद

Source : Agency

पाठको की राय